
Corona Live Update : corona virus[/caption]
इसी के साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, "स्वास्थ्य कर्मियों के तीन प्राथमिकता वाले समूह, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता और 60 से अधिक आयु वाले कॉमरेडिडिटी (comorbidities) , जो अपनी दूसरी "बूस्टर डोज़ (Booster Dose)" प्राप्त करने के 39 सप्ताह बाद अपनी तीसरी "एहतियाती खुराक (Precautionary Dose)" के लिए पात्र हैं। इसके लिए वे या तो ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं या अपने नजदीगी किसी टीकाकरण केंद्र में जा सकते हैं। "
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत के अधिकांश शहरों में सप्ताहांत पर अंकुश (Weekend curbs) लगाया जा चूका है और कई जगह लगाने की तैयारी शुरू है।
दिल्ली (Delhi) और कर्नाटक (Karnataka) में वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdowns) लगाया है, वहीं तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) ने रविवार को बंद का आदेश जारी कर दिया है।
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने शुक्रवार को एक अधिसूचना में कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत आने पर 7-दिवसीय अनिवार्य घरेलू संगरोध (Home Quarantine) से गुजरना होगा।
भले ही वे हवाई अड्डे पर कोविड -19 (Covid-19) के लिए नकारात्मक परीक्षण आते हों। फिर उन्हें देश में आगमन के 8वें दिन आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR test) कराना होगा।
>> यह भी पढ़े:- भारत में 24 घंटों में कोरोना ने मचाया तांडव, इतने लाख नए मामले दर्ज !