Corona: वैज्ञानिकों का दावा टीकाकरण के बावजूद कोरोना से सुरक्षा की गारंटी नहीं!
omicron को लेकर डॉक्टरों ने दी सलाह.
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:25 AM
नईदिल्ली, राष्ट्रीय ब्यूरो। भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। बावजूद संक्रमण होने का खतरा बरकरार है। वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अभी भी डेल्टा वेरिएंट कमजोर नहीं हुआ है। लिहाजा टीकाकरण व एंटीबॉडी बन जाने के बावजूद संक्रमण हो सकता है।
नईदिल्ली के आईजीआईबी,गाजियाबाद के एकेडमिक ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव बायोलॉजी व पुणे के डीवाई पाटिल विद्यापीठ के वैज्ञानिकों के संयुक्त अध्ययन से तैयार एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कोरोना संक्रमण का खतरा टीकाकरण के बावजूद टला नहीं है। आईजीआईबी के डॉ. विनोद स्कारिया के मुताबिक,डेल्टा वेरिएंट की वजह से अब कहा जा सकता है कि कोरोना का संक्रमण एक से ज्यादा बार भी हो सकता है। वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे है कि टीकाकरण के बावजूद अगर कोई कोरोना संक्रमित होता है तो ऐसे मामलों की निगरानी बेहद जरूरी है। अन्यथा हालात फिर से गंभीर हो सकते हैँ। समय रहते वायरस की प्रतिक्रिया को जानना जरूरी है। ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बावजूद कोई संक्रमित होता है तो इस बात की आशंका ज्यादा रहती है कि उसका आक्सीजन स्तर घट जाय और उसे सांस लेने मे गंभीर तकलीफ हो। बतादें कि वैज्ञानिक जब संयंक्त रूप से कोरोना के विभिन्न स्वरूपों का अध्ययन कर रहे थे तो उन्हें इस बात को लेकर बेहद हैरानी हुई कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बावजूद कुछ लोग दोबारा से संक्रमित पाए गए। इस दौरान मरीज की जीनोम सीक्वेसिंग के दौरान उन्हें डेल्टा वेरिएंट मिला जो साल भर बाद भी उतना ही आक्रामक है। जिसका अंदाजा नहीं था। इसलिए वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि जब तक डेल्टा स्वरूप जैसा खतरनाक वायरस हमारे बीच है तब तक कोरोना से निजात मिलने की कल्पना नहीं की जा सकती है।