
corona : यूपी के सहारनपुर मेंं कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए एक अनूठी योजना तैयार की है जिसके तहत कोरोना संक्रमण पर कमी आने की संभावना तेज होगी। दरअसल जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधानों से कहा कि वह अपनी ग्राम पंचायत को कोरोना मुक्त बनाए। ग्राम पंचायत को शत प्रतिशत कोरोना मुक्त बनाने में सहयोग करने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
[caption id="attachment_15316" align="alignnone" width="473"]
corona[/caption]
सहारनपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में देहात क्षेत्रों में भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में इस समय शासन-प्रशासन की कवायद शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराए जाने पर है। इसी उद्देश्य से जिला पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों को टोलियां बनाकर गांव-गांव में प्रत्येक व्यक्ति का वैक्सीनेशन कराए जाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत जिले की 884 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाने की भी तैयारी की जा रही है। इसको लेकर पंचायत राज विभाग ने सभी प्रधानों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इसके साथ जिस ग्राम पंचायत स्तर पर सबसे पहले शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो जाएगा, उन ग्राम प्रधानों को आगामी दिनों में शासन और प्रशासन स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
>> Unique Library इस पुस्तकालय में मौजूद है मुगल सम्राट द्वारा हस्तलिखित कुरान
वैक्सीन के फायदे बताएं ग्राम प्रधानों से कहा गया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार वैक्सीन के फायदे लोगों को बताएं। देखने में आया है कि बहुत से लोगों में अब भी वैक्सीन को लेकर भय बना है। ऐसे में लोगों के डर को दूर करें और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराएं। देहात क्षेत्रों में है 20 लाख की आबादी जनपद के 11 विकास खंडों की 884 ग्राम पंचायतों में करीब 20 लाख की आबादी है। देहात इलाकों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मतदान से पूर्व तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए प्रधानों के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों में टोलियां काम करेंगी। अच्छा काम करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया जाएगा।