Corona Update: कोरोना: 24 घंटे में 21,566 नए मामले, 45 की मौत
Corona Update
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:15 AM
New Delhi: नई दिल्ली। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद देश में कोरोना की रफ्तार को ब्रेक नहीं लग पा रहा है। इसके आंकड़े हर दिन बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के दौरान 21,566 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 45 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। हालांकि 18294 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या डेढ़ लाख पहुंचने वाली है। अब देश में कोरोना के एक्टिव केस 1,48,881 पहुंच गई है। डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 4.25 फीसदी तक पहुंच गई है।
आईसीएमआर के अनुसार 20 जुलाई को 5,07,360 कोरोना सैंपल की टेस्टिंग की गई। इसी के साथ देश में अब तक 87 करोड़ 11 लाख 60 हजार 846 कोरोना सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है। वहीं कोरोना वैक्सीन की बात करें तो देश में 200 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डीज लोगों को दी जा चुकी है। 15 जुलाई से 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज हर सरकारी केंद्र पर मुफ्त में दी जा रही है।