Corona update : स्वास्थ्य विभाग की भागीरथी कोशिशों से बैकफुट पर कोरोना
नोएडा में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 11:36 PM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 11:36 PM
New Delhi: नई दिल्ली। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से अब कोरोना बैकफुट पर आ गया है। देश में दिनों दिन कोविड संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना संक्रमण के 13,734 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले सोमवार को देशभर में कोरोना के 16,464 नए मामले दर्ज किए गए थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में भी कमी हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 17,897 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब एक लाख 39 हजार 792 हो गई है। देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 50 हजार 9 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 4 करोड़ 33 लाख 83 हजार 787 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 5 लाख 26 हजार 430 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। एक्टिव केस अभी 0.32 फीसदी है। मौजूदा रिकवरी रेट 98.49 फीसदी है। डेली पाजिटिविटी दर अब 3.34 प्रतिशत है। जबकि साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 4.79 प्रतिशत है।
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि देश में अब तक कुल 87.58 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 4 लाख 11 हजार 102 लोगों ने टेस्ट कराया है। इसके अलावा इस दौरान कोरोना की 26 लाख 77 हजार 405 डोज भी लगाई गई हैं।