Corona Update : करोना के नये स्वरुप एक्सबीबी 1.16 से राज्य सरकार अधिक सतर्कता बरतें
Corona Update: The state government should be more careful with the new form of Corona XBB 1.16
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:09 AM
Corona Update : नई दिल्ली: देश मे करोना के नये स्वरूप एक्सबीबी 1.16के 344 नये मामले सामने आये है ।संक्रमण से निपटने के लिये केंद्र ने राज्यो को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये है ।देश मे कोविड संबंधी तैयारियों को परखने के लिये एक और मॉक ड्रिल की जाएगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को बताया की जनवरी से मार्च तक हुए जीनोम सिक्वेसिंग के दौरान ओमिक्रोन के 12 उपस्वरुप के कुल 1008 मामलों की पुष्टि हुईं हैं ।इनमे सबसे ज्यादा 344 मामले एक्सबीबी 1.16के है ।इनमे पांच राज्यों महाराष्ट्र मे 105,तेलंगाना मे93,कर्नाटक मे 57,गुजरात मे 54 और दिल्ली मे 19 संक्रमण के मामले मिले है ।
Corona Update :
राजेश भूषण ने कहा की स्वास्थ्य मंत्रालय ने करोना से जुड़ी तैयारियो को परखने के लिए देशभर के अस्पतालों मे मॉक ड्रिल की थी। वही यूपी के फतेहपुर के दोआबा मे करोना ने फिर से दस्तक दे दी है ।तीन महीने बाद गुरुवार को एक महिला समेत दो लोगो मे करोना संक्रमण के पुष्टि हुई है ।रिपोर्ट सामने आते ही विभागीय जिम्मेदारो मे हलचल बढ़ गई है ।दो मरीजो मे से एक महिला रेल बाज़ार इलाके की रहने वाली है,तो एक पुरुष देवमई गांव का निवासी है ।
एक दिन मे मिले 1300 नये मामले:
पिछ्ले एक दिन मे 1,300 नये मामले सामने आये।एक दिन मे नये मामलो की यह संख्या बीते 140 दिनो मे सबसे अधिक है ।इसके बाद अभी तक संक्रमित हुए लोगो की कुल संख्या बढ़ कर 4 करोड़ 46लाख 99हजार 418 हो गई है ।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जो आकड़ा जरी किया गया उसके अनुसार देश मे मृतक की संख्या बढ़ कर 5,30,816 हो चुकी है ।भारत मे संक्रमण की दैनिक दर 1.46% और साप्ताहिक दर 1.08 प्रतिशत है ।