
Corona Vaccine : कोरोना वायरस (Corona Vaccine) के प्रकोप पूरी तरह से काबू पाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की जंग लगातार जारी है। रविवार, 11 सितंबर को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की डोज देने के लिए मेगा वैक्सीनेशन डे मनाया जा रहा है। आज प्रदेश के 75 जिलों में 10 हजार से ज्यादा सेंटर बनाए गए हैं। शाम तक 15 लाख से ज्यादा डोज दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन सभी सेंटरों पर प्रिकॉशन डोज के अलावा पहली और दूसरी डोज लगवाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश भर में मेगा वैक्सीनेशन डे के तहत एक दिन में 15 लाख वैक्सीन की डोज देने का लक्ष्य हैं। सभी जिलों ने खुद से लक्ष्य निर्धारित किए हैं। फोकस बूस्टर डोज के काउंट को बढ़ाना हैं। इसके अलावा जो अब तक पहली या दूसरी डोज नहीं ले सके हैं, वो भी इन केंद्रों पर जाकर फ्री वैक्सीन लगवा सकते हैं।
कोरोना वैक्सीनेशन के स्टेट नोडल अफसर डॉ. अजय घई ने बताया कि रविवार को मेगा वैक्सीनेशन डे के तहत प्रदेशभर में बूस्टर डोज का महाअभियान चलाया जा रहा हैं। इसके लिए 10 हजार 179 सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन की डोज लगाई जा रही हैं। इसके अलावा 40 निजी केंद्रों पर भी वैक्सीन लगाई जा रही हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक 37 करोड़ 74 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। इसमें पहले डोज लेने वालों की संख्या 17 करोड़ 67 लाख 52 हजार 235 हैं। वही 16 करोड़ 79 लाख 44 हजार 397 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। प्रदेश में प्रिकॉशन यानी बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या 3 करोड़ 27 लाख 62 हजार 312 हैं।