
Corona Virus : भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus ) के बढ़ते मामले फिर से एक बार डराने लगे हैं। लगातार तीसरे दिन देश में कोरोना के नए मामले 8 हजार से अधिक आए हैं। वहीं पॉजिॉटिविटी रेट में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 8,084 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 10 मरीजों की मौत हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कुल 4,592 डिस्चार्ज हुए हैं।
भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 47,995 हो गई है। 24 घंटे की अवधि में एक्टिव केसों में 3,482 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.10 प्रतिशत शामिल है। देश में वहीं दैनिक सकारात्मकता यानी पॉजिॉटिविटी रेट भी 3.24 फीसदी है। वहीं विकली पॉजिॉटिविटी रेट 2.21 फीसदी है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत दर्ज की गई है।
देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,24,771 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। भारत में कोरोना से कुल हुई रिकवरी की संख्या 4,26,57,335 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना के कुल केसों की संख्या 4,32,30,101 है।
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 195.19 करोड़ से अधिक हो गया है। वर्तमान में कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,95,19, 81,150 है। वहीं बीते 24 घंटों में 11 लाख 77 हजार 146 वैक्सीन की डोज लगाई गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार कोरोना के लिए 12 जून तक 85,51,08,879 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं इनमें से 2,49,418 सैंपल की जांच रविवार (12 जून) को की गई है।
>> National Herald कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा, निकाला सत्याग्रह, देखें फोटो