
Coronavirus-Live-Update-PM-Tweet-on-Covid-vaccination-camp[/caption]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को कहा कि 15-18 आयु वर्ग के आधे से अधिक युवाओं को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लग गई है।
>> यह भी पढ़े:- Republic Day 2022: प्रतिबंधों के बीच इस बार अलग होगा गणतंत्र दिवस का जश्न, यहां जानिए सब
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि, टीकाकरण (vaccination) के समय सभी कोविड -19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन हुआ ये महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "युवा और युवा भारत का रास्ता दिख रहा है! यह उत्साहजनक खबर है। आइए हम गति बनाए रखें। सभी कोविड -19 का टीकाकरण संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करना महत्वपूर्ण है। हम साथ मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे।"
वह मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि, यह महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए एक "बड़ा दिन" है। क्योंकि, 15 से 18 साल के बीच के 50 प्रतिशत से अधिक युवाओं को वैक्सीन की पहली खुराक मिल गई है।
>> यह भी पढ़े:- Punjab Election Date Changed: 14 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव पोस्टपोन