Coronavirus Live Updates : भारत में कोविड 19 के नए 2.58 लाख मामले दर्ज हुए
Corona LIVE Updates Thumbnail Pic
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2025 09:11 AM
Coronavirus Live Updates: भारत के कोविड-19 बढ़ते ग्राफ ने आज मामूली सुधार दिखाया है, क्योंकि देश में कोरोना संक्रमितों (Corona Infected) के कुल 2.58 लाख नए मामले दर्ज किए, जो कल की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान कोविड-19 से 385 लोगों की मौत हुई है।
देश में अब तक पाए गए कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित के मामले 3.73 करोड़ हो गया है। इसमें ओमाइक्रोन संस्करण (omicron version) के 8,209 मामले शामिल हैं।
सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 4.43 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी रेट (Recovery Rate) घटकर 94.27 प्रतिशत हो गई है।
>> जरूर पढ़े:- UP Election 2022: ‘अखिलेश को दलितों की जरूरत नहीं’ -भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर
दैनिक सकारात्मकता दर (Daily Positivity Rate) 16.28% से बढ़कर 19.65% हो गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 14.41 प्रतिशत दर्ज की गई।
[caption id="attachment_14801" align="aligncenter" width="1280"] Covid19-vaccination-camp-chetnamanch[/caption]
मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण (COVID-19 Vaccination) के तहत अब तक देश में कुल खुराक 157.20 करोड़ से अधिक हो गई है।
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री (Union Health Minister) मनसुख मंडाविया ने रविवार को देश को, केवल एक साल में 157 करोड़ COVID-19 टीकाकरण को पार करने के लिए बधाई दी और कहा कि, 'भारत कोरोनो वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में दुनिया में एक उदाहरण के रूप में उभरा है। '
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया की, "16 जनवरी 2021 को हमेशा याद किया जाएगा! सिर्फ 1 साल में भारत ने 157 करोड़ #COVID19 टीकाकरणों को पार करने पर भारत वासिओं को बधाई। PM नरेंद्र मोदी जी का 'सबका प्रयास ' का मंत्र, COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में दुनिया में एक उदाहरण के रूप में उभरा है। "
>> जरूर पढ़े:- Car Loan Offer: साल 2022 में कार खरीदना चाहते हो?… तो जानिए बैंक के ब्याज दर