कॉउचर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक के लिए चुने जा रहे हैं मॉडल
भारत
RP Raghuvanshi
31 Mar 2022 09:22 PM
नई दिल्ली. देश में मॉडलिंग करने के शौकीनों और पेशेवरों के लिए अच्छी खबर है. मॉडलिंग की फील्ड में कदम रखने के इच्छुक युवाओं के लिए उत्तर भारत में कॉउचर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक का आयोजन किया जाएगा. इस फैशन वीक के लिए मॉडल्स के ऑडिशन भी शुरू हो चुके हैं. कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि उत्तर प्रदेश से ही अब तक 6 से अधिक मॉडल्स को चुना जा चुका है. मॉडल्स की तलाश लगातार जारी है.
कंपनी ने जानकारी दी है कि यह कॉउचर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशल वीक एमटीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित किया जाएगा. कॉउचर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक क्लॉथिंग ट्रेड शो है. जो कि टॉप डिजाइनर्स और टैलेंटेड मॉडल्स पर आधारित होगा. यह ग्लोबल ऑडियंस को भी टार्गेट करेगा. एमटीवी पर प्रसारित होने वाला यह अपनी तरह का पहला रियलिटी फैशन शो होगा.
कॉउचर एंड प्रेट लाइफस्टाइल फैशन वीक अप्रैल में आयोजित होना है. इसके लिए अब तक 500 से अधिक मॉडल्स का ऑडिशन हो चुका है. इसकी ज्यूरी टीम भी खास है. इसमें बड़े मॉडल और स्टाइलिस्ट शामिल हैं. इसके जजों में एक्टर दीप्ति गुजराल, भरत गुप्ता, संग्राम सिंह और प्रोजेक्ट हेड आकांक्षा गुप्ता शामिल हैं.
इवेंट के प्रोड्यूसर अभिषेक खेड़ा ने जानकारी दी है कि यह इवेंट मॉडल्स को रैंप पर अपना टैलेंट दिखाने का मौका देगा. साथ ही ये फैशन इंडस्ट्री को भी नई राह दिखाएगा. इसके लिए नई दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, चंडीगढ़ और पुणे समेत कई शहरों में ऑडिशन कराए जाएंगे. इस इवेंट के ऑर्गनाइजर मैजिकडस्ट क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड हैं. इसके रिजल्ट magicdustcreations.com पर जारी किए जाएंगे.
इवेंट के डायरेक्टर विनायक शर्मा ने बताया कि यह इवेंट अप्रैल के आखिर में गोवा के क्वींस एम्पायर बीच रिसॉर्ट में होगा. इस शो के लिए फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया के बड़े नाम एक साथ काम करेंगे.