केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों की संख्या अब 4.49 करोड़ (4,49,71,469) हो गई है। वहीं, संक्रमण से 11 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,692 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.06 प्रतिशत है। कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय ने बताया कि बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,14,599 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.66 खुराक दी जा चुकी है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।