Covid-19 : काबू में कोरोना : एक दिन में मिले 2,380 नए मामले
Corona under control: 2,380 new cases found in a day
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:55 PM
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,380 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,69,630 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,041 से घटकर 27,212 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से 15 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों के कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी दर्ज की गई है।
देश में कोरोना से मुक्त हो चुके हैं 4.44 करोड़ लोग
आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अभी तक कुल 4,44,10,738 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,79,296 खुराक लगाई जा चुकी हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।