Covid-19 : काबू में कोरोना, एक दिन में मिले 9,355 नए मरीज
Corona under control, 9,355 new patients found in a day
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:09 AM
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 9,355 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ हो गई है। संक्रमण की वजह से एक दिन में 26 लोगों की मौत हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 61,013 से घटकर 57,410 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 26 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई है। इनमें वे छह लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 57,410 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.08 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.36 प्रतिशत है। भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.69 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,43,35,977 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,54,444 खुराक लगाई जा चुकी हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।