Covid-19 : ‘भारत बायोटेक’ के ‘इंट्रानेज़ल कोविड’ टीके को सरकार ने दी मंजूरी
Government approves 'Intranasal Covid' vaccine of 'Bharat Biotech'
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:10 AM
नई दिल्ली। ‘भारत बायोटेक’ के ‘इंट्रानेज़ल कोविड’ टीके को, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक के तौर इस्तेमाल किए जाने को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस टीके में किसी तरह की सूई का इस्तेमाल नहीं होगा और इसे नाक से दिया जाएगा। यह निजी केंद्रों पर उपलब्ध होगा और इसे शुक्रवार शाम टीकाकरण पंजीकरण मंच ‘को-विन’ पर भी जारी किया जाएगा। इस ‘बीबीवी154’ टीके के 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक के तौर पर इस्तेमाल की भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने नंवबर में मंजूरी दे दी थी। चीन और कुछ अन्य देशों में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस टीके को मंजूरी मिली है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतने के प्रति आगाह करते हुए कहा था कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने का आग्रह किया, जबकि अधिकारियों को खासकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी संबंधी उपायों को कड़ा करने का निर्देश दिया था।
प्रस्ताव में म्यांमा की सेना से विन मिंट और सू ची समेत मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी कैदियों को तत्काल रिहा करने का अनुरोध किया गया है। इसने लोकतांत्रिक संस्थानों और प्रक्रियाओं को बनाए रखने और म्यांमा के लोगों की इच्छा एवं हितों के अनुसार रचनात्मक संवाद तथा सुलह को आगे बढ़ाने के अपने आह्वान को दोहराया और सभी पक्षों से मानवाधिकारों, मौलिक स्वतंत्रता और कानून के शासन का सम्मान करने का आग्रह किया।