Covid-19 : अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच में 11 लोग ओमीक्रोन के उप स्वरूप से संक्रमित मिले
In the investigation of international passengers, 11 people were found infected with the subtype of Omicron
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 08:14 AM
नई दिल्ली। भारत में 24 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच आए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच के दौरान 11 लोग ओमीक्रोन के उप स्वरूप से संक्रमित मिले, लेकिन उनमें मौजूद उप स्वरूप पहले से ही भारत में मौजूद है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान कुल 19,227 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच की गई, जिनमें से 124 कोरोना वायरस से संक्रमित मिले और इन सभी को पृथकवास में रखा गया।
सूत्रों ने बताया कि 124 संक्रमितों के नमूने आनुवंशिकी अनुक्रमण के लिए भेजे गए, जिनमें से 40 के नतीजे आ गए हैं। उन्होंने बताया कि 14 नमूनों में एक्सबीबी.1 सहित एक्सबीबी उप स्वरूप मिले हैं, जबकि एक नमूने में बीएफ 7.4.1 उप स्वरूप का संक्रमण मिला है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने नागरिकों से बेवहज घबराने की बजाय परहेज करने का आग्रह किया है, लेकिन साथ ही सतर्क रहने और सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अनुपालन करने को कहा है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।