Covid 19: फ़ाइज़र की वैक्सीन से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा!
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:36 PM
Covid 19 Vaccination: अमेरिका की एजेंसी ने दावा किया है कि फ़ाइज़र का शॉट लेने से बुज़ुर्गों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कण्ट्रोल एंड प्रेवेन्शन (CDC ) ने दावा किया है कि अमेरिकी दवा निर्माता फ़ाइज़र की covid-19 वैक्सीन से बुज़ुर्गों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।
न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि ये निष्कर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा किये गए विश्लेषण के शुरुवाती आंकड़ों के अनुसार थे। सेफ्टी मॉनिटरिंग सिस्टम ने बताया कि सीडीसी वैक्सीन डेटाबेस ने एक संभावित सुरक्षा मुद्दे को उजागर किया था जिसमे 65 और उससे अधिक उम्र के लोगों को फ़ाइज़र वैक्सीन लेने के बाद ब्रेन स्ट्रोक होने की अधिक संभावना थी।