Covid Cases : कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 89 लोग
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:49 AM
नयी अपडेट के अनुसार Covid Cases की संख्या बढ़कर 4,46,81,233 हो गयी है जिनमें आज के 89 नये मामले भी शामिल हैं। बढ़े हुए आंकड़ों के बारे में यह जानकारी केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह जारी की गयी है। अब तक देश में 5, 30,726 लोग कोविड संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा चुके हैं। जारी किये गए आंकड़ों में Covid Cases की दैनिक दर एवं साप्ताहिक दर भी बताई गयी है जो कि क्रमशः 0.05% एवं 0.09% है। ऐसे संक्रमित व्यक्ति जिनका अभी उपचार चल रहा है उनकी संख्या घटकर 2035 रह गयी है। हालांकि अगर आप देश में कोरोना संक्रमित लोगों के ठीक होने की दर देखें तो यह काफ़ी बेहतर है। ठीक होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.80% है।
देश में बढ़ी है संक्रमण मुक्त एवं टीका लगवाने वालों की संख्या
वर्तमान समय में अगर कोविड संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर को देखा जाये तो यह 1.19% है जो कि काफ़ी कम है और इसके पीछे का कारण है कि अधिकांश लोगों ने covid वैक्सीन का लाभ ले लिया है। अगर टीका लगवाने वाले लोगों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 220.17 करोड़ covid वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है।
कब-कब दर्ज किये गए सर्वाधिक Covid Cases?
वर्ष 2020 देशवासियों के लिए काफ़ी भयावह साबित हुआ जब Covid Cases को एक बड़ी संख्या में बढ़ते हुए कई दिनों तक देखा गया। अगर पुराने आंकड़ों की तरफ एक नजर डाली जाये तो 7 अगस्त से देश में कोरोना के cases लाखों की संख्या में दर्ज किये जाने लगे थे और सात अगस्त को यह संख्या 20 लाख थी। जो 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख तक पहुँच गयी थी। 25 जनवरी 2021 को यह संख्या 4 करोड़ तक जा पहुंची थी।
किन्तु विशेषज्ञ की राय के अनुसार वर्तमान समय में आंकड़ों के इतना अधिक पहुँचने के आसार नहीं दिख रहे हैं। क्योंकि लोगों ने बेहतर प्रतिरोधी क्षमता विकसित कर ली है।