Covid19 XE variant: नया XE वैरिएंट ओमिक्रॉन BA.2 से 10 गुना ज्यादा संक्रामक - WHO
Covid - 19 : Don't panic from BF.7 nothing to worry : Senior scientist Rakesh Mishra
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:06 AM
Covid19 XE variant: कोरोना वायरस (Corona Virus) का नया म्यूटेंट वैरिएंट XE (Covid19 XE variant) ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 से करीब दस गुना ज्यादा संक्रामक हो सकता है. इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अपनी चिंता जाहिर की है.
नया म्यूटेंट वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के 2 सब लीनेज BA.1 और BA.2 का रिकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, जब-तक इसके ट्रांसमिशन रेट और बीमारी के व्यवहार में महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा जायेगा तब तक इसे ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variants) से ही जोड़कर देखा जाएगा.
>> यह भी पढ़े:- गुर्जर आंदोलन के मुखिया कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, BA.2 की तुलना में इसकी कम्युनिटी ग्रोथ रेट 10 % से ज्यादा होने के संकेत मिले हैं. हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए आंकड़ों की आवश्यकता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि, BA.2 सब-वेरिएंट अब दुनिया भर के लिए सबसे बड़ी चिंता बन चुका है, जिसके दूसरे मामलों की संख्या लग भग 86 % है. बता दू कि XE स्ट्रेन का पहली बार UK में 19 जनवरी को पता चला था और तब से 600 से अभिक XE के मामलों की पुष्टि की जा चुकी है.
>> यह भी पढ़े:- अखिलेश से नाराजगी की खबरों के बीच CM योगी से मिलने पहुंचे शिवपाल
UK की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी की मुख्य चिकित्सा सलाहकार का कहना है कि अभी तक इसकी संक्रामकता, गंभीरता या उनके खिलाफ Covid-19 टीकों की प्रभावशीलता के बारे में निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रिपोर्ट में कहा कि वो XE जैसे रीकॉम्बिनेंट वैरिएंट से होने वाले खतरों को लगातार मॉनिटर करता रहेगा और इससे जुड़े साक्ष्य सामने आते है अपडेट देगा.
>> यह भी पढ़े:- पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर 80-80 पैसे प्रति लीटर बढ़े
XE के अलावा, विश्व स्वास्थ्य संगठन एक अन्य रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट XDपर भी नजर रख रहा है, जो कि डेल्टा एव ओमिक्रॉन का एक हाइब्रिड है. इसके ज्यादातर मामले फ्रांस, डेनमार्क में पाए गए हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि अभी तक सामने आए नए साक्ष्य XD के ज्यादा संक्रामक होने या इसके बहुत घातक परिणाम होने की पुष्टि नहीं करते हैं. इसलिए फिलहाल इसे लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.