Cricket: रोमांचक मैच में गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स ने गिरिराज मुंबई इंडियन को हराया
giriraj cricket league
भारत
चेतना मंच
09 Feb 2022 12:37 AM
Cricket News: गाजियाबाद। गिरिराज प्रीमियर लीग (Giriraj IPL League) आईपीएल टी-20 में गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स (Giriraj Kolkata Night Riders) व गिरिराज मुम्बई इंडियन (Giriraj Mumbai Indian) के बीच खेला गया लीग मैच बेहद रोमांचक रहा। मैच (Cricket) में गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स चार रन से विजयी रहा। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
टीम 14.5 ओवर में 106 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान गौरव भारद्वाज ने 34 रन व सोमल ने नाबाद 28 रन का योगदान दिया। गिरिराज मुम्बई इंडियन के सोनू, विनीत श्रीवास्तव व मोंटी ने तीन-तीन विकेट लिए। गिरिराज मुम्बई इंडियन को जीत के लिए 103 रन का लक्ष्य ही मिला था, मगर वह 20 ओवर में नौ विकेट पर 102 रन ही बना पाई और चार रन से मैच (Cricket) हार गई।
Ghaziabad: गाजियाबाद में श्री श्याम परिवार समिति ने मनाया बसंत वार्षिकोत्सव
अमल चौधरी ने 39 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाए, मगर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। गिरिराज कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वाजिद नियाजी ने तीन विकेट व अंकित कौशिक ने दो विकेट लिए। वाजिद नियाजी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।