Ghaziabad : टीपीजी क्रिकेट अकैडमी शहीद भगत सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना
भारत
चेतना मंच
03 Feb 2022 08:32 PM
दीवान हीरालाल चौपडा रनिंग ट्रॉफी के लिए आयोजित 29 वां शहीद भगत सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने जीत लिया। फाइनल में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने दीवान क्रिकेट क्लब को 52 रन से हराकर खिताब जीता। फाइनल दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को खेला गया। टॉस टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने जीता और जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 38ण्1 ओवर में 195 रन का स्कोर बनाकर आउट हो गई। सिद्धार्थ गोस्वामी ने सबसे अधिक 47 रन का योगदान दिया। ऋषभ यादव ने 46 रनए मयंक चौधरी ने 34 रन व पार्थ गोस्वामी ने 30 रन बनाए। दीवान क्रिकेट क्लब के अल्पित गुप्ताए अनमोलए सूर्यकांत व आकाश तेवतिया ने दो.दो विकेट लिए।। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दीवान क्रिकेट क्लब 37 ओवर में 143 रन बनाकर आउट हो गया। रवि ने 39 रनए मोहित पाल ने 31 रन व सूर्यकांत ने 17 रन का योगदान दिया। अर्श मिश्रा व अनुराग चौधरी को दो.दो विकेट मिले।