Cricket World Cup : कांग्रेस सांसद ने पूछा, मोहाली में कोई मैच क्यों नहीं
Congress MP asked why there is no match in Mohali
भारत
चेतना मंच
28 Jun 2023 11:00 PM
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को बीसीसीआई से पूछा कि एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप के लिए मोहाली को आयोजन स्थल के रूप में क्यों नहीं चुना गया। एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप आगामी पांच अक्टूबर से शुरू होगा।
Cricket World Cup
अहमदाबाद को क्यों मिल रहे बड़े मुकाबले
मंगलवार को आईसीसी और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद से कुछ विपक्षी नेताओं ने कार्यक्रम में राजनीतिक हस्तक्षेप का संकेत दिया और आश्चर्य जताया कि अहमदाबाद को कई अन्य स्थानों की तुलना में बड़े मुकाबले वाले मैच क्यों मिल रहे हैं।
तिवारी ने शुक्ला को ट्वीट कर पूछा सवाल
पंजाब की आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से सांसद तिवारी ने राजीव शुक्ला, बीसीसीआई और आईसीसी को टैग करते हुए ट्वीट किया कि विश्व कप के आयोजन स्थल के रूप में मोहाली को क्यों छोड़ दिया गया? पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हायर ने मंगलवार को विश्वकप मुकाबले की मेजबानी करने वाले शहरों में मोहाली को शामिल नहीं किए जाने की निंदा की।
मेजबान शहरों का चयन राजनीति से प्रेरित
उन्होंने दावा किया कि मेजबान शहरों का चयन राजनीति कारणों से प्रेरित है। उन्होंने विश्वकप के मैच के स्थल के लिये मोहाली को शामिल नहीं किए जाने को “पंजाब के खिलाफ खुला भेदभाव” करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पीसीए स्टेडियम-मोहाली के निर्माण के बाद यह पहली बार है कि विश्व कप भारत में आयोजित किया जा रहा है, इसके बावजूद शहर को किसी भी मैच के आयोजन स्थल के रूप में नहीं चुना गया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#CricketWorldCup #ICCCricketWorldCup #ODI #congress #manishtiwari