Crime : 70 रूपये को लेकर हुआ झगड़ा दुकानदार को चाकू मारा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:03 AM
नोएडा (चेतना मंच)।थाना ईकोटेक 3 क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर गांव में एक दुकानदार को दो किराएदार भाइयों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरे भाई की तलाश शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरिश्चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम खेड़ा चौगानपुर में आदेश भाटी की दुकान है वह मनी ट्रांसफर का कार्य भी करते हैं उनकी दुकान पर गांव में किराए पर रहने वाला अजय पुत्र बलबीर चौहान मनी ट्रांसफर के लिए आया। जिसने 3400 रूपये ट्रांसफर कराए। दुकानदार ने ट्रांसफर चार्ज 70 रुपए उसे देने को कहा जबकि उसने 30 रूपये देने की बात कही। इसको लेकर वाद-विवाद हो गया।
आरोपी इसके बाद 70 रूपये देकर वहां से चला गया और 15 मिनट बाद अपने भाई के साथ वह वहां पहुंचा जब दुकानदार आदेश भाटी पुत्र वीरपाल भाटी निवासी खेड़ा चौगानपुर दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी उसने चाकू से वार कर दुकानदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थाना प्रभारी भुवनेश्वर कुमार टीम के साथ वहां पहुंचे और ने अजय चौहान पुत्र बलबीर चौहान तथा उसके भाई विजय चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, विजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी अजय चौहान की तलाश जारी है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।