Crime News: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर जमीन में दफनाए शव
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:10 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:10 PM
मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज का बताया जा रहा है जहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और अपने दो बच्चों को जमीन में दफना दिया। बाद में खुद ने भी अपनी मौत का नाटक किया।
3 वर्ष पहले यानी कि 2018 में सच में अपने दो बच्चों और पत्नी साथ ही साथ अपने एक दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। चारों की हत्या करने के बाद उसने खुद की मौत का भी नाटक किया।
आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति को भी हत्या करके मथुरा कासगंज रेल लाइन के पास उसके शव को फेंक दिया था। अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है कि वह शव किसका था लेकिन 2018 में हुई वारदात के बाद रेलवे लाइन पर मिले उस शख्स की पहचान राकेश के नाम से की गई थी। बुधवार को कासगंज पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बुधवार को सबूत जुटाने के लिए कासगंज पुलिस आरोपी को लेकर बिसरख कोतवाली क्षेत्र के पंच विहार कॉलोनी में गई। जहां जाकर बिसरख पुलिस की मदद से उसने मकान की खुदाई करवाई। खुदाई में मिली हड्डियों को पुलिस ने फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भिजवाया है।
अगर हम बात करें चौथे शव की तो अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह कौन व्यक्ति था। मगर सूत्रों का कहना यह भी है कि वह शव राकेश के दोस्त का था।