पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से करोड़ों को मिलेगा फायदा, जानिए डिटेल्स
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:45 AM
अगर आप कम जोखिम के साथ एक बेहतर निवेश विकल्प की तलाश में हैं तो पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि आप इसमें सिर्फ ₹333 प्रतिदिन की बचत से करीब 17 लाख रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं और वह भी पूरी तरह सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न के साथ। Post Office Scheme
कैसे बनेगा 17 लाख का फंड?
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में अगर आप रोजाना ₹333 बचाते हैं तो यह रकम हर महीने ₹10,000 के करीब बैठती है।
पहले 5 साल: कुल निवेश = ₹6 लाख | ब्याज (6.7% वार्षिक) = लगभग ₹1.13 लाख
5 साल और बढ़ाने पर: कुल निवेश = ₹12 लाख | ब्याज = लगभग ₹5.08 लाख
कुल राशि (10 साल बाद) = ₹17.08 लाख (₹333 की छोटी सी दैनिक बचत से)
100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश
इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है कि आप सिर्फ ₹100 से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं। यह एक मंथली सेविंग स्कीम है जिसमें निवेशक हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं। फिलहाल इस पर 6.7% सालाना ब्याज मिलता है जो हर तीन महीने में कंपाउंड होता है। यह स्कीम हर वर्ग के निवेशकों के लिए खुली है, चाहे आप नौकरीपेशा हों, गृहिणी या रिटायर्ड।
मैच्योरिटी और लचीलापन
स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है, लेकिन चाहें तो इसे 5 साल और बढ़ाया जा सकता है। अगर बीच में जरूरत पड़ जाए, तो 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर का विकल्प भी मिलता है। इसमें नॉमिनी की सुविधा भी दी गई है, जिससे निवेशक की मृत्यु की स्थिति में पैसा नॉमिनी को मिल सकता है। अगर आपने इस स्कीम में कम से कम 1 साल तक नियमित निवेश किया है, तो आप अपनी जमा राशि का 50% तक लोन भी ले सकते हैं। इस पर केवल 2% अतिरिक्त ब्याज देना होता है। यानी यह स्कीम न केवल बचत का माध्यम है, बल्कि आपात स्थिति में फाइनेंशियल सपोर्ट भी देती है।
सुरक्षित और सरकार द्वारा समर्थित योजना।
छोटी बचत से बड़ा फंड तैयार करने का मौका।
निश्चित और गारंटीड रिटर्न।
निवेश में लचीलापन और सुविधाएं।
कम ब्याज पर लोन की सुविधा। Post Office Scheme