Jammu and Kashmir के राजौरी में CRPF के जवान ने खुदकुशी की
Jammu and Kashmir
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:57 PM
Jammu and Kashmir: राजौरी/जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने से आत्महत्या कर ली। जवान का शव एक शिविर के अंदर मिला है और शव पर गोली लगने का घाव था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Jammu and Kashmir
उन्होंने बताया कि नौशेरा इलाके में टाइन ब्रिज शिविर के अंदर जवान संतरी की ड्यूटी पर था, जब उसने देर रात करीब पौने तीन बजे अपनी सर्विस राइफल से कथित रूप से खुद को गोली मार ली।
अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
हाल में एक जनवरी को धंगरी में आतंकी हमले में सात आम लोगों के मारे जाने और 14 अन्य के घायल होने के बाद सुरक्षा मजबूत करने के लिए 18 कंपनियों की अतिरिक्त तैनाती के तहत केरल निवासी इस जवान को राजौरी में तैनात किया गया था।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।