CTET Result घोषित, यहां जानें चेक करने का सही तरीका
CTET Result 2024
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:20 AM
CTET Result 2024 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 का रिजल्ट अब घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, उमंग और डिजिलॉकर ऐप पर भी उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
होम पेज पर 'CTET Dec 2024 Result Link' पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और यूजर आईडी दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
आपका सीटीईटी रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें।
रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
DigiLocker ऐप पर CTET सर्टिफिकेट और मार्कशीट चेक करें
DigiLocker app को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
होम पेज पर साइन अप लिंक पर क्लिक करें।
अपनी नाम, जन्म तिथि, कैटेगरी, वेलिड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन भरें।
सभी डिटेल्स भरने के बाद, अपना यूजरनेम सेट करें।
अकाउंट क्रिएट होने के बाद, 'Central Board of Secondary Education, Delhi' लिंक पर क्लिक करें।
अब, 'Teacher Eligibility Test Certificate' ऑप्शन सेलेक्ट करें।
अपना रोल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
आपकी सीटीईटी मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि सीटीईटी दिसंबर 2024 की परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई-पेपर II सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर I दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे की शिफ्ट में हुआ।