CUET 2022 Admit card- सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के पहले चरण का एडमिट कार्ड हुआ जारी
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:49 AM
CUET 2022 Admit Card- आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के पहले चरण में होने वाली परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किया जाएगा।
एडमिट कार्ड सीयूईटी (CUET 2022 Admit Card) की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी किया गया है। यह परीक्षा 15 जुलाई से 20 अगस्त के बीच भारत के करीब 500 शहरों और भारत के बाहर लगभग 10 शहरों में आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी परीक्षा में भाग लेने के लिए लगभग 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले चरण में 8.10 लाख अभ्यर्थी, जबकि दूसरे चरण में 6.8 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड -
सीयूईटी 2022 परीक्षा का एडमिट कार्ड (CUET 2022 Admit Card) डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर पब्लिक नोटिस नामक सेक्शन में देखे, यहां पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से संबंधित लिंक दिखाई देगा। इस लिंक को खोल कर वहां पूछी गई सभी जानकारियों को सबमिट करने के बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।