CUET Result 2022- जारी हुआ CUET का रिजल्ट, इंग्लिश में सबसे अधिक पर्सेंटाइल
भारत
चेतना मंच
16 Sep 2022 03:26 PM
CUET Result 2022- कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट NTA द्वारा जारी कर दिया गया है। रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी किया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के चेयरमैन जगदीश कुमार ने कुछ दिन पहले 15 सितंबर को रिजल्ट ऐलान करने का जिक्र किया था। उन्होंने यह भी संभावना व्यक्त की थी कि अगर यदि संभव होगा तो रिजल्ट को कुछ दिन पहले भी अपलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही CUET में हिस्सा लेने वाले यूनिवर्सिटीज को यूजी एडमिशन प्रोसेस के लिए वेब पोर्टल तैयार रखने को कहा गया था।
फिलहाल अब CUET Result 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में छात्रों ने अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं। लगभग 8000 छात्रों को अंग्रेजी में 100 पर्सेंटाइल मिला है।
जारी हुआ फाइनल आंसर की -
CUET परीक्षा का फाइनल आंसर की भी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है। आंसर की डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर जाकर होम पेज पर CUET Final Answer Key के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सामने खुलकर आए पेज पर एप्लीकेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा। सभी डिटेल्स को भरने के बाद लॉगिन पर क्लिक करें। इसके बाद आप CUET फाइनल आंसर की पीडीएफ फॉर्म में देख पाएंगे।