Greater Noida west: ग्रेटर नोएडा वेस्ट। पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम ग्रेनो वेस्ट की ऐस सिटी सोसायटी में किया गया। कार्यक्रम में साइबर अपराध को लेकर सोसाइटीवासियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एसएचओ (साइबर अपराध) रीता यादव व साइबर शाखा के सब इंस्पेक्टर रवि ने सोसायटी वासियों को साइबर अपराध के प्रति सचेत रहने तथा अपनी किसी भी निजी जानकारी पर सोशल मीडिया नेटवर्क पर शेयर न करने की सलाह भी दी गई।
कार्यक्रम के सूत्रधार समाजसेवी विवेक श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम में ऐस मेंटिनेंस डिपार्टमेंट के साथ राजीव सिंह, मनोज सिंह, हरीश आदि मौजूद रहे। एसएचओ (साइबर अपराध) रीता यादव ने इस अवसर पर कहा कि संचार क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास के दौर में मोबाइल, कम्प्यूटर ने जहां एक तरफ जिंदगी आसान कर दी है। वहीं इसके कई दुष्प्रभाव भी हैं। मोबाइल इंटरनेट के इस दौर में अपराधों की तो मानो बाढ़ सी आ गयी है।सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी कैसे बरतें, ओटीपी के मामले अन्य अलग अलग तरीकों से बचने के तरीके, ईमेल आईडी, वेबसाइट आदि सभी जगह सतर्क रहने की जरूरत है, सावधानी और सतर्क रहने की जरुरत आदि के विषय में रीता यादव ने सोसायटी वासियों को बताया।