Cyber Fraud : : 'कस्टम में फंस गए 50 हजार पांउड, ढाई लाख भेज दो'
noida Crime news
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:52 AM
Noida : नोएडा । सोशल साइट पर सक्रिय साइबर ठग ने एक युवती से दोस्ती करके उसे ढाई लाख रुपए से अधिक की चपत लगा दी। साइबर ठग ने एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने पर युवती से करीब 2 लाख 64 रुपए ट्रांसफर करा। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि सेक्टर-33 में रहने वाली अंजना शर्मा (काल्पनिक नाम) कि इंस्टाग्राम पर डॉ ओलीवर मार्क से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे सोशल साइट पर दोनों की प्यार भरी बातें होने लगी। अंजना को पूरी तरह अपने झांसे में लेने के बाद कथित डॉ ओलीवर मार्क ने भारत आने की बात कही। गत दिनों अंजना के पास आरोपी का फोन आया कि वह भारत आ गया है। वह उसके लिए 50 हजार पाउंड लेकर आया था जिन्हें तलाशी के दौरान कस्टम वालों ने जब्त कर उसे पकड़ लिया है। अपनी बात का विश्वास दिलाने के लिए उसने एक महिला को कस्टम अधिकारी बताकर उसकी बात अंजना से कराई।
साइबर ठग की साथी फर्जी महिला अधिकारी ने अंजना से कहा कि अगर वह 2 लाख 64 हजार रुपए भेज देती है तो वह उसे छोड़ देंगे। साइबर ठगों के झांसे में आकर अंजना नेरूपए उक्त महिला द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उसने डॉ ओलीवर मार्क से संपर्क करने का प्रयास किया तो उससे बात नहीं हो पाई। उसके बाद उसने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया। ठगे जाने का एहसास होने पर अंजना ने थाना सेक्टर-24 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।