चक्रवात अर्नब को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तैयारियों की समीक्षा की। रेलवे ने 600 किलोमीटर ट्रैक की निगरानी और आपातकालीन व्यवस्था मजबूत की। पढ़े पूरी खबर।

National News:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 28 अक्टूबर 2026 को संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने के लिए रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की। चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए दक्षिण तटीय रेलवे (SCoR) और पूर्वी तटीय रेलवे (ECoR) में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। संवेदनशील इलाकों में करीब 600 किलोमीटर रेलवे ट्रैक की निगरानी की जा रही है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति में सेवाओं को जल्द बहाल करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जोनल, डिवीजनल और रेलवे बोर्ड स्तर पर वॉर रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। यहां चौबीसों घंटे स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। National News
चक्रवात के संभावित प्रभाव वाले क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक की लगातार निगरानी की जा रही है। विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम डिवीजन समेत संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे अधिकारी मौसम में होने वाले बदलाव और ट्रैक की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। National News
रेलवे ने आपातकालीन मरम्मत और बहाली के काम को तेजी से पूरा करने के लिए जरूरी संसाधन तैयार रखे हैं। मरम्मत सामग्री से लैस राहत वैगन कृष्णा नहर, बिट्रागुंटा, मामिदिपुडी, विशाखापत्तनम, पलासा और पोंडुरू में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा डीजल इंजन, पावर यूनिट और एंबुलेंस को प्रमुख रेलवे जंक्शनों पर तैयार रखा गया है। जरूरत पड़ने पर पेड़ हटाने वाली मशीनों, अर्थमूवर और मरम्मत उपकरणों की मदद से बाधाओं को दूर किया जा सकेगा। National News
चक्रवात की स्थिति पर नजर रखने के लिए हवा की गति और जलस्तर की हर घंटे जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य रेलवे ट्रैक और अन्य बुनियादी ढांचे को होने वाले संभावित नुकसान का समय रहते पता लगाना है, ताकि एहतियाती कदम उठाए जा सकें। National News
आपातकालीन स्थिति में तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के लिए रेलवे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ समन्वय कर रहा है। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी बाधा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। National News
विज्ञापन