Cyclone Biparjoy : मीडियाकर्मियों को अत्यधिक सावधानी बरतने के निर्देश
Instructions to media persons to take utmost care
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:04 PM
नयी दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को सभी मीडिया संस्थानों को निर्देश दिया कि वे अपने कर्मचारियों को चक्रवात बिपारजॉय के कवरेज के लिए भेजते समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक सावधानी बरतें।
Cyclone Biparjoy
शाम तक हो सकता है लैंडफॉल
चक्रवात बिपारजॉय गुरुवार सुबह गुजरात तट से 200 किलोमीटर से भी कम दूरी पर था। मौसम विभाग ने चक्रवात के बृहस्पतिवार शाम तक गुजरात तट से टकराने और क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों से 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया है।
हो सकता है गंभीर खतरा
मीडिया संस्थानों को जारी परामार्श में मंत्रालय ने कहा कि कई मीडियाकर्मी, खासकर सैटेलाइट टेलीविजन चैनल में कार्यरत कर्मी गुजरात में चक्रवात और उससे जुड़े अन्य घटनाक्रमों की कवरेज के लिए प्रभावित क्षेत्रों में होंगे। मंत्रालय ने कहा कि चक्रवात के संभावित असर को देखते हुए निजी सैटेलाइट टीवी चैनल सहित अन्य मीडिया संगठनों द्वारा इसकी कवरेज के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए संवाददाताओं, कैमरामैन और अन्य कर्मियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है।
मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिए केंद्र चिंतित
परामर्श में कहा गया है कि केंद्र सरकार इस बात को लेकर बेहद चिंतित है कि इस तरह की ग्राउंड रिपोर्टिंग से संबंधित मीडियाकर्मियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। इसमें कहा गया है कि विभिन्न मीडिया संस्थानों, खासकर निजी टीवी चैनल के संवाददाताओं, कैमरामैन और अन्य कर्मियों की सुरक्षा के लिहाज से, यह सलाह दी जाती है कि वे चक्रवात के प्रभाव वाले संभावित क्षेत्रों में अपने कर्मचारियों की तैनाती के मामले में अत्यधिक सावधानी बरतें तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।