Cyclonic Storm : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र, चक्रवाती तूफान का खतरा : आईएमडी
Low pressure area over Bay of Bengal, threat of cyclonic storm: IMD
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:39 AM
भुवनेश्वर। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि मौसम प्रणाली के शुरू में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर 12 मई की सुबह तक और बाद में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। विभाग ने कहा कि मछुआरों और छोटे जहाजों, नौकाओं व ट्रॉलर संचालकों को सलाह दी है कि वे मंगलवार से दक्षिण-पूर्व और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में नहीं जाएं।
मौसम कार्यालय ने बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर में मौजूद लोगों से भी दिन के दौरान ही लौट आने के लिए कहा है। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पूर्व खाड़ी, बंगाल और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज शाम तक एक दबाव में बदल सकता है। इसके बाद 10 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी व अंडमान सागर के आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती तूफान बन सकता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।