Dadri News: Buffalo thief absconding for 2 years arrested
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:23 PM
Dadri News :थाना जारचा पुलिस ने भैंस चोरी के आरोप में 2 साल से फरार चल रहे हैं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसके 5 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Dadri News :
थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि पशु चोरों ने वर्ष-2021 में दादूपुर गांव में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस मामले में पुलिस 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विवेचना के दौरान पता चला था कि चंदेरू सिकंदराबाद निवासी शकील पुत्र अजीज भी भैंस चोरी की घटना में शामिल था। उसकी महिंद्रा पिकअप गाड़ी को भैंस चोरी में प्रयोग किया गया था। मुखबिर की सूचना पर शकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।