Dadri News : कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, ट्रॉली में लदी लोहे की चादरें एंबुलेंस से टकराईं
Dadri News: Canter collided with tractor trolley, iron sheets laden in trolley collided with ambulance
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:58 AM
Dadri News : दादरी राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर आज सुबह कोट गांव के पास तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर में लदी लोहे की चादरें सड़क के दूसरी तरफ जा रही एंबुलेंस से टकरा गई। इस हादसे में कैंटर व ट्रैक्टर चालक घायल हो गए तथा एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई है।
Dadri News :
मेवानगर गाजियाबाद निवासी नत्थू सिंह आज सुबह करीब 5 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में लोहे की चादर लेकर सिकंदराबाद की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह कोट गांव के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति में आ रहे कैंटर का चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रॉली में रखी लोहे की चादर उछलकर दूसरी तरफ जा रही एंबुलेंस से टकरा गई जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कैंटर चालक गजेंद्र व ट्रैक्टर चालक नत्थू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर व केंटर को सड़क किनारे कराया। इसके पश्चात पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।