Dadri News : पिछले 15 घंटे से गायब है बिजली, लोगों को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना
UP News
दादरी
RP Raghuvanshi
28 Apr 2023 03:24 PM
Dadri News : ग्रेटर नोएडा शहर पूरी तरह से समस्याओं का शहर बन चुका है। ग्रेटर नोएडा के दादरी शहर में कल शाम 6 बजे से बिजली गायब है। जिससे लोगों को काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी और गर्मी से जूझ रहे हैं। जिसे बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है।
समस्या के निस्तारण के लिए निवासी कर रहे मांग
दादरी शहर में लगभग 15 घंटे से बिजली गायब है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। साथ ही पानी खत्म होने, खाना बनाने जैसी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा शिकायत करने पर भी समस्या का अभी तक निस्तारण नहीं हो पाया है। जोकि बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। दादरी के निवासियों द्वारा बिजली की समस्या के निवारण के लिए मांग की जा रही है।
आए दिन करना पड़ता है समस्याओं का सामना
दादरी की रहने वाली हिमांशु शर्मा ने बताया कि कल शाम 6 से बिजली गायब है। इन दिनों तापमान बढ़ रहा है और ऐसे में बिजली का ना होना लोगों को झुलसा रहा है। घर में पानी खत्म हो गया है। जिससे काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकतर बिजली की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बिजली विभाग के कर्मचारी समस्याओं का निस्तारण करने में लापरवाही बरत रहे हैं।
बिजली न होने के कारण ऑफिस के लिए हुई देरी
दादरी के रहने वाले केतन यादव ने बताया कि बिजली के नए आने से घर में पानी खत्म हो गया है। जिससे खाना बनाने, नहाने, पानी पीने और कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह ऑफिस जाना होता है। लेकिन पानी न होने के कारण आज वह इतना नहीं कर पाए।
अमन भाटी