Dadri News:भाजपा, बसपा व कांग्रेस के कई नेता सपा में शामिल
भारत
चेतना मंच
13 Jan 2022 04:53 PM
Dadri News : दादरी। दादरी कस्बे में अलग-अलग जगहों पर हुए आधा दर्जन कार्यक्रमों में भाजपा(BJP), बसपा (BSP)और कांग्रेस(Congress) के कई नेताओं ने अपनी अपनी पार्टी छोडक़र समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी (Rajkumar Bhati)ने इन्हें पार्टी में शामिल किया। दादरी नगर पालिका (Dadri Municipality) के पूर्व चेयरमैन विक्रम ठेकेदार, पूर्व सभासद सुधीर वत्स, सपा के नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, पूर्व सभासद अनीस अहमद,वरिष्ठ सपा नेता राजेश दीक्षित, छात्र सभा के नगर अध्यक्ष सागर भडाना, प्रशांत कुमार और नीरज तंवर आदि विशेष तौर से इस अवसर पर उपस्थित रहे।
धर्म पब्लिक स्कूल(Dharm Public School) में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भारतीय किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और धर्म पब्लिक स्कूल के संचालक करतार चौहान चेयरमैन अपने कई दर्जन साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ आदेश त्यागी, उमेश चावड़ा, रणबीर प्रमुख, सतीश बंसल, जयवीर नागर, लेखपाल नेताजी, भगत सिंह चौहान, सुखबीर नागर, धूम सिंह नंबरदार, शाहमल सिंह चौहान, कृष्ण कुमार चौहान, संजय शाहपुर, बिजेंद्र भाटी, शेरू भाटी और योगेंद्र तवर भी सपा में शामिल हुए। मोहल्ला गौतमपुरी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सेवा दल के जिला सचिव अशोक कुमार और नगर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। पूर्व सभासद संजय गर्ग, राजपाल बाल्मीकि, जय भगवान जमादार, त्रिलोकचंद बबलू कालूराम अमन गर्ग और मोहित आहूजा ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मोहल्ला नई आबादी में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रहीं शकीला बेगम, अनीशा बेगम, रईसा बेगम और रेखा शर्मा ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।