Dadri News: मोबाइल शॉप में सेंध लगाकर लाखों के फोन चोरी
दादरी
RP Raghuvanshi
09 Nov 2021 08:23 AM
दादरी
RP Raghuvanshi
09 Nov 2021 08:23 AM
दादरी। थाना दादरी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों ने दादरी कस्बे के रेलवे रोड पर गुड्डू टेलीकॉम की दुकान की पीछे से जाली काटकर लगभग 100 से अधिक महंगे मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस की टीम, फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड पहुंची और जांच में जुट गई।
पुलिस ने दुकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि कस्बा दादरी रेलवे रोड पर मोहित भाटिया की गुड्डू टेलीकॉम नाम से मोबाइल शॉप है। देर रात्रि में चोरों ने दुकान के पीछे की जाली काटकर लाखों के मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस ने दुकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों का आरोप है कि जब शहर की मार्केट भी सुरक्षित नहीं है। तो गांवो के क्या हालात होंगे। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ रही है। शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जिस दिन चोरी की घटना ना हुई हो।