Dadri News : बंदरों का झुंड देखकर डरी बच्ची, छत से गिरी
Dadri News: Scared of seeing a herd of monkeys, the girl fell from the roof
दादरी
RP Raghuvanshi
07 Dec 2022 08:16 PM
Dadri News : दादरी नोएडा । कोट गांव में बंदरों के झुंड को देखकर बदहवास हुई (7 वर्षीय) बच्ची छत से गिर गई। गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक से लोगो में डर व्याप्त है।
मंगलवार को कोट गांव में (7 वर्षीय) वैष्णवी अपने घर की छत पर खेल रही थी। इस दौरान बंदरों का एक झुंड छत पर आ गया। एक साथ बड़ी संख्या में बंदरों को देखकर वैष्णवी बदहवाश हो गई और नीचे उतरने की जल्दी में वह छत से गिर गई। छत से गिरने के कारण वैष्णवी को गंभीर चोटें आई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका आइसीयू में उपचार चल रहा है। वही कोट गांव के लोगों का कहना है कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व में भी बंदरों के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं। जून में आने वाले बंदर अक्सर बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी निशाना बनाकर हमला करते हैं। इसके साथ साथ छत व घरों में रखे सामान को भी तोड़ फोड़ देते हैं।