Dadri News : दुधारू नस्ल के मवेशियों का करें चयन : डा. कुँवर घनश्याम
Select milch breed cattle : Dr. Kunwar Ghanshyam
भारत
RP Raghuvanshi
21 Sep 2022 08:45 PM
Dadri News : पशुपालन विशेषज्ञ डा. कुँवर घनश्याम ने कहा कि कृषको को अधिक दूध उत्पादन लेने के लिए गाय भैसो की दुधारू नस्लों का चुनाव करना चाहिये। वे दादरी स्थित विकास खंड सभागार में डेयरी फार्मिंग में वैज्ञानिक प्रबंधन विषय पर संबोधित कर रहे थे।
डा. घनश्याम ने कहा कि भैंसो में मुर्रा भैंस उत्तम होती है। वहीं देशी गायो में साहीवाल, गिर नस्ल की गायों को पालना उचित है। भैंसो को प्रत्येक 2.5 ली. दूध उत्पादन पर 1 किग्रा. रातिव/दाना की मात्रा देनी चाहिए। गला घोंटू, खुरपका, मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए पशु चिकित्साधिकारी से मिलकर टीकाकरण कराना चाहिए। पशुओं के लिए स्वच्छ पानी का प्रबन्ध होना अति आवश्यक है। प्रशिक्षण में एडीओ कृषि रक्षा ब्लाक-दादरी प्रीतम सिंह, ये विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर श्रीमती नंदा रानी वर्मा, प्रभारी बाल विकास विकास खण्ड, अमित कुमार, सीमा गौतम, हेमलता सरोदन, निम्मो आदि लाभार्थियों ने भाग लिया।