Dadri News : सरल और सादगी के प्रतिमूर्ति हैं तेजपाल नागर: डा. कुशवाहा
Birthday Celebration of Dadri MLA Tejpal Nagaraha
भारत
चेतना मंच
13 Oct 2022 05:28 PM
Dadri News :ग्रेटर नोएडा । दादरी विधानसभा के भाजपा विधायक तेजपाल सिंह नागर के जन्मदिन पर कल भाजपा नेता डॉ दीपक कुशवाहा एवं योगी सेवा फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील खारी ने जाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक तेजपाल सिंह नागर का कल जन्मदिन था और इस अवसर पर जनपद के लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। तेजपाल नागर के जन्मदिन पर लोगों के बधाइयों का तांता लगा रहा।
Dadri News :
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ दीपक कुशवाहा ने कहा कि विधायक तेजपाल सिंह नागर जैसा व्यक्ति बहुत कम मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सीख लेनी चाहिए उन्होंने कहा कि तेजपाल नागर सरल एवं बेहद सादगी के प्रतिमूर्ति हैं और उन्होंने दादरी विधानसभा में जो विकास का काम किया है वह स्वागत एवं धन्यवाद के योग्य है। बधाई देने पहुंचे योगी सेवा फाउंडेशन के चेयरमैन एवं भाजपा नेता सुनील सारी ने कहा कि तेजपाल सिंह नागर हमेशा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से सुनकर उसका निस्तारण करने का काम करते हैं। छोटी समस्या हो या बड़ी वह सभी पर गंभीरता से विचार करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह से विधायक तेजपाल नागर ने विकास का काम करवाया है उससे अन्य जनप्रतिनिधियों को सीख लेनी चाहिए।