Dadri: दादरी । थाना दादरी क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रेलवे के सामान से लदा एक ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रोला का परिचालक केबिन में फंस गया गया जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक ट्रोला चालक राजू व परिचालक कमल रेलवे के स्लीपर को लेकर आ रहे थे। भोगपुर गांव के पास पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर राजू ट्रोला पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रोला सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़कर खेत में पलट गया। इस हादसे में परिचालक कमल केबिन में फंस गया जबकि राजू किसी तरह बाहर निकल आया। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे कमल को बाहर निकाला और उसे अशोक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।