Dadri Political News : भाजपा के दो छुटभैये नेताओं ने लाँघीं सारी मर्यादाएं गुर्जर समाज को दी बड़ी बड़ी गालियां
भारत
RP Raghuvanshi
24 Nov 2025 09:25 PM
भारत
RP Raghuvanshi
24 Nov 2025 09:25 PM
Dadri : दादरी ।राजनीतिक पार्टी चाहे कोई सी भी हो किन्तु हर पार्टी में आपको ऐसे कुछ छुटभैया नेता मिल जाएंगे जो न केवल अपनी पार्टी के लिए घातक होते हैं बल्कि पूरे समाज के लिए भी बहुत बड़ा सिरदर्द बन जाते हैं । भारतीय जनता पार्टी के ऐसे ही दो छुटभैये नेताओं की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
इस ऑडियो में भारतीय जनता पार्टी के दादरी मंडल के अध्यक्ष महेश शर्मा व इसी पार्टी के तथाकथित जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज बातचीत करते हुए सुनाई पड़ रहे हैं ।दोनों ही छुटभैया नेता बातचीत में सामान्य शिष्टाचार की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए साफ़ साफ़ सुने जा सकते हैं बात यहीं पर ख़त्म नहीं होती । दीपक भारद्वाज नाम का छुटभैया नेता तो पूरे गुर्जर समाज को ही गाली दे रहा है ।वह भी उस गुर्जर समाज को जिस समाज का गौतमबुद्ध नगर ज़िले में बाहुल्य हैं । यही नहीं जिस दादरी क्षेत्र में बैठकर ये दोनों बात कर रहे हैं वह क्षेत्र तो गुर्जर समाज की राजधानी माना जाता है इसके बावजूद इन नेताओं ने बदतमीज़ी की सारी सीमाएं लांघी हैं ।इस ऑडियो क्लिप को सुनने वाले कह रहे हैं कि भाजपा के इन दोनों तथाकथित नेताओं का अपराध चर्चित गुंडे श्रीकांत त्यागी के बराबर ही है ।
[playlist type="video" ids="34521"]