सरकारी नौकरी के एटॉमिक एनर्जी में करें अप्लाई, मिलेगी 34000 से अधिक सैलरी
DAE Recruitment 2024
भारत
RP Raghuvanshi
21 Apr 2024 11:18 PM
DAE Recruitment 2024 : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सपना हर कोई देखता है। लेकिन यह सपना कुछ ही लोगों का पूरा हो पाता है। आज हम आपको एक सरकारी नौकरी के बारे में बताने वाले है। जिसमें कई पदों पर वैकेंसी निकली हुई है। अगर आप भी परमाणु ऊर्जा विभाग में काम करने का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो तुरंत डीएई के अंतर्गत आने वाली परिवर्तनीय ऊर्जा साइक्लोट्रॉन केंद्र आवेदन कर सकते हैं। इसमें केयरटेकर, सीनियर अकाउंटेंट, जूनियर अकाउंटेंट और डिस्पैच राइडर समेत कई पद भरे जाने वाले हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vecc.gov.in के जरिए इन पदों पर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
DAE Recruitment 2024
जो भी उम्मीदवार परमाणु ऊर्जा विभाग में इन पदों पर नौकरी पाने का मन बना रहे हैं, तो वे 29 अप्रैल से पहले ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 24 पदों पर बहाली की जाने वाली है। अगर आपका भी मन इन सरकारी पदों पर काम करने का है, तो सबसे पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें।
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने का मन बना रहे हैं। उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए। तभी आप इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे।
एटॉमिक एनर्जी विभाग में नौकरी की आयु सीमा
जो कोई भी उम्मीदवार एटॉमिक एनर्जी विभाग के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं। उनकी आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर रहे हैं। उनका सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। इसके साथ ही लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद नियुक्ति की बाकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।