Dal Lake fire news श्रीनगर। भारत के स्वर्ग जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में डल झील का नजारा सभी को आकर्षित करता है और हर कोई हाउसबोट में घूम कर वहां के नैसर्गिक नजारे का आनंद लेता है। लेकिन जम्मू कश्मीर से एक बुरी खबर आई है। दीपावली से पहले शनिवार को डल झील के सुंदर और आकर्षक करोड़ों की संपत्ति वाले पांच हाउस वोट भीषण आग की चपेट में जलकर खाक हो गए। आसपास की तीन झोंपडि़यों में भी आग लगने की खबर बताई गई है। पुलिस के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
वीडियो हुआ वायरल
इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में डल झील पर सुंदर हाउस वोट में भीषण आग की लपटें दिखाई पड़ रही हैं और चारों तरफ इस घटना से हाहाकार मच गया। डल झील के सुंदर आकर्षक नजारे के बीच हाउस बोट में आग लगने से हड़कंप मच गया।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार सुबह आग की घटना ने तांडव मचाया है। भारत के पर्यटन का प्रमुख केंद्र डल झील में लगी भीषण आग में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि हाउसबोट श्रीनगर शहर में डल झील पर तैरते हुए महल हैं।
Dal Lake fire news in hindi
घाट नंबर 9 पर सुबह 5:15 बजे हाउसबोट में लगी भीषण आग
जब सुबह के समय डल झील पर सूरज उगता है तो उस सुंदर बेला में प्रकृति के इस सुंदरतम नजारे को कौन कैमरे में कैद करने को लालायित नहीं हो उठता है। आकर्षण का केंद्र डल झील वहीं आग की लपटों से घिरा हुआ नजर आया और देखते ही देखते तमाम हाउस वोट जलकर राख हो गए। जानकारी के मुताबिक डल झील पर शनिवार तड़के लगभग 5 हाउस बोट महल की शानो शौकत वाले सुबह 5:30 बजे के करीब जलकर बुरी तरह खाक हो गए जिसमें करोड़ों संपत्ति की संपत्ति नष्ट हुई है। अच्छा समाचार यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पहले एक हाउसबोट में आग लगी थी और देखते ही देखते यह विकराल हो गई और आसपास के कई अन्य हाउसबोट को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, आग की घटना के बारे में पता चलते ही मौके पर कई टीमें आग बुझाने पहुंची। आग कैसे लगी फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है।
आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा
अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग में कम से कम पांच हाउसबोट और तीन झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर घटना का कारण पता किया जा रहा है। मौके पर दमकल गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस हाउसबोट में लगी आग के मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम जांच के लिए बैठा दी गई है।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।