
इस साल 14 मार्च को होली और जुमे की नमाज दोनों एक साथ हैं, और इसी संदर्भ में महापौर(Mayor) अंजुम आरा का बयान मीडिया की सुर्खियां बन गया। महापौर ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि शांति समिति की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था कि होली खेलने पर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक ब्रेक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि इस समयावधि में मस्जिदों और नमाज पढ़ने के स्थानों से होली खेलने वाले दूर रहें।
महापौर(Mayor) ने स्पष्ट किया कि जुमे की नमाज का समय नहीं बदला जा सकता, लेकिन शांति समिति की बैठक में यह सुझाव दिया गया था। उन्होंने कहा कि होली और रमजान पहले भी कई बार एक ही दिन मनाए गए हैं, इसलिए इस बार भी हमें दोनों त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।
"हमारे शहर के लोग विवाद नहीं चाहते, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से ऐसा होता है," महापौर ने कहा। "अगर किसी को कोई परेशानी महसूस हो, तो वे जिला प्रशासन से मदद ले सकते हैं, ताकि कोई दुर्घटना न हो।"
महापौर अंजुम आरा के बयान पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर भड़क गए हैं। सांसद ठाकुर ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने इसे सनातन धर्म का अपमान करार देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।Mayor: