DDA भर्ती 2025: एमटीएस, पटवारी, जेई समेत 1732 पदों पर आवेदन का मौका
भारत
चेतना मंच
13 Sep 2025 01:05 PM
DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 2025 में रोजगार की बड़ी सौगात दी है। डीडीए ने 26 अलग-अलग तरह के पदों पर कुल 1732 वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), पटवारी, माली, जूनियर इंजीनियर, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए) समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है क्योंकि इसमें ग्रुप ए, बी और सी के पद शामिल हैं।
आवेदन की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 5 नवंबर 2025 को शाम 6 बजे तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें। आवेदन केवल डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in के "Recruitment" सेक्शन में ही किए जा सकेंगे।
परीक्षा और चयन प्रक्रिया
सभी पदों के लिए पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगा। इसके बाद पदों के अनुसार स्किल टेस्ट, इंटरव्यू या दस्तावेज़ सत्यापन जैसी प्रक्रियाएं आयोजित की जाएंगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच होने की संभावना है। विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराई जाएगी।
पदवार वैकेंसी का ब्योरा
डीडीए भर्ती 2025 में सबसे अधिक वैकेंसी मल्टी टास्किंग स्टाफ (745 पद), माली (282 पद), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (199 पद) और जूनियर इंजीनियर (171 पद – सिविल व इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) के लिए निकाली गई हैं। इसके अलावा पटवारी के 79 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड–D के 44 पद और सर्वेयर के 6 पद भी शामिल हैं। साथ ही ग्रुप बी और ए के अंतर्गत असिस्टेंट डायरेक्टर, लीगल असिस्टेंट, प्लानिंग असिस्टेंट, आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, नायब तहसीलदार, डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जैसे पदों पर भी भर्ती होगी।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी
इस भर्ती से जुड़ी सभी अहम जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में विस्तार से दी गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता तथा आयु सीमा के अनुसार ही आवेदन करें। डीडीए की इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ तैयार रखने चाहिए।
राजस्थान में 3225 लेक्चरर भर्ती: आज आख़िरी मौका, जानें पूरी डिटेल