भारत और फ्रांस में डील हुई डन , राफेल - M लड़ाकू समझौता हुआ पास
National News
भारत
RP Raghuvanshi
28 Apr 2025 09:50 PM
National News : 22 अप्रैल को जम्मू - कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। दोनों देशो के बीच यह तनाव दिन - प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच भारत ने फ्रांस से एक नई डील साइन की है। भारत ने अपनी समुद्री सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। भारतीय नौसेना के सबसे आधुनिक विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर अब जल्द ही राफेल मरीन लड़ाकू विमान तैनात किए जाएंगे।
आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण सौदे से जुड़ी प्रमुख बातें-
1. डिजिटल कार्यक्रम में हुआ ऐतिहासिक समझौता
भारत ने फ्रांस की प्रमुख रक्षा कंपनी दसॉ एविएशन से राफेल मरीन विमान खरीदने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर डिजिटल माध्यम से हस्ताक्षर किए गए । इस डिजिटल हस्ताक्षर समारोह में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहें।
2. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में CCS से मिली थी मंजूरी
बता दें कि इस खरीद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने तीन सप्ताह पहले ही इसे हरी झंडी दे दी गई थी। इसके बाद अब आधिकारिक रूप से इस डील पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिससे भारत-फ्रांस रक्षा साझेदारी और मजबूत हुई है। समझौते की शर्तों के अनुसार, अनुबंध पर हस्ताक्षर के लगभग 5 वर्षों के भीतर भारतीय नौसेना को राफेल मरीन जेट विमानों की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
3. जुलाई 2023 में हुई थी प्रारंभिक स्वीकृति
रक्षा मंत्रालय ने जुलाई 2023 में गहन विचार-विमर्श और कड़े मूल्यांकन परीक्षणों के बाद इस सौदे को प्रारंभिक मंजूरी दी थी। इसके तहत सिर्फ विमान ही नहीं, बल्कि इनके साथ इसे जुड़े हथियार प्रणालियाँ, रखरखाव उपकरण और कलपुर्जे भी भारतीय नौसेना को मिलेंगे। National News :