Dearness Allowance : केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार की बड़ी सौगात
Dearness Allowance: Government's big gift to central employees and pensioners
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:37 PM
Dearness Allowance : महंगाई भत्ता (DA) किसी कर्मचारी के वेतन का एक हिस्सा होता है ।यह कर्मचारी के मूल वेतन यानि बेसिक का एक तय फीसदी होता है ।महंगाई की मार को कम करने के लिये सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है ।इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है ।
Dearness Allowance :
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लागू होगी। शुक्रवार शाम को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।मोदी सरकार के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता (DA) 38 फीसदी से बढ़ कर 42 फीसदी हो गया है ।इससे 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। ऐसे मे ये भत्ता जनवरी 2023 से ही लागू किया जायेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को दो महीने का एरियर भी मिलेगा जिसका भुगतान मार्च के वेतन के साथ ही हो जायेगा।इस ऐलान से सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रुपए का वित्तीय भार पड़ेगा
महंगाई भत्ता कर्मचारी के मूल वेतन यानि बेसिक का एक तय फीसदी हिस्सा होता है ।महंगाई के असर को कम करने के लिये सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है ।सैलरी के हिसाब से अगर देखे इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता है। सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर आधारित महंगाई दर को बेस मानकर महंगाई भत्ता तय करती है
महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा केंद्रीय पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। पेंशनभोगियों को यह DR यानी डियरनेस रिलीफ के तौर पर मिलता है। कैबिनेट कमिटी ने पेंशनकर्मियों के लिए डियरनेस रिलीफ में भी बढ़ोतरी का फैसला किया है। पेंशनर्स को भी अब 38 की जगह 42 फीसदी के महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा।
बबीता आर्य